Skip to content
eBook Charts
US
एक मोहक चुम्बन

एक मोहक चुम्बन

Amanda Mariel

$4.99

Buy on Amazon View on Apple Books

Prefer it in print? See every format on Amazon →

Price on Apple Books. Amazon’s price may differ.

Read a lot? Try Kindle+ * · Compare subscriptions

Published
Genres
Historical RomanceRomanceRomance Short Stories

Description

ज़्यादातर लोगों के लिए वह मुआह नोबल है, एक साधारण-सी लड़की जिसका स्कॉटिश परिवार स्कॉटलैंड से आ कर लंदन में बस गया है। लेकिन सच इससे कहीं ज़्यादा पहेलीनुमा है। पूर्वाभासों को महसूस करने की काबिलियत के साथ जन्मी मुआह को पुरज़ोर कोशिश के साथ अपना रहस्य छिपाना होगा या अपनी माँ के जैसी नियति का शिकार होना पड़ेगा.....जादूगरनी होने के आरोप में ज़िंदा जला दिया जाना।
कई सालों तक उसका रहस्य सब से छिपा रहा है, लेकिन अब, जब उसकी जुड़वाँ बहन की सगाई और शादी होने वाली है, सबकुछ बदल जाएगा। मुआह अपने घर के आराम से बाहर निकल कर बाहर की दुनिया में जाने के लिए मजबूर है, और उसका सामना नए लोगों से होता है। जब उसे लिली की सगाई की पार्टी में एक पुरुष मेहमान की मौत का पूर्वाभास होता है, तो उसे बचाने के लिए खुद कुछ करने के अलावा उसके पास कोई और रास्ता नहीं रहता। हद से ज़्यादा खूबसूरत और आकर्षक थॉमस ऐस्टली इस जोशीली, और तेज़ औरत को लेकर कुछ ज़्यादा ही जिज्ञासु है, जिसने उसकी जान बचाई। उसे पता है कि वह जो दिखती है, उससे कहीं ज़्यादा है, और वह उसके सारे राज़ मालूम करने की कसम खा लेता है। एक ऐसा कदम, जिसकी वजह से वह अनजाने में मुआह का भविष्य और उसका सबकुछ खतरे में डाल देगा....उसका दिल भी।