Ameer Banne Ka Vigyan
$15.00
Comprar en Amazon Ver en Apple Books¿Lo prefieres en papel? Todos los formatos en Amazon →
Precio en Apple Books. En Amazon puede ser otro.
- Publicado
Descripción
यह पुस्तक यथार्थवादी है, दार्शनिक नहीं; यह एक व्यावहारिक पुस्तिका है, सिद्धांतों के ऊपर कोई ग्रंथ नहीं। यह उन स्त्रियों व पुरुषों को ध्यान में रखकर लिखी गई है, जिनके लिए धन सबसे बड़ी आवश्यकता है; जो पहले धनवान् बनना चाहते हैं, उसके बाद दर्शन की ओर ध्यान देना चाहते हैं। यह उनके लिए है, जिन्हें अब तक न समय मिला है, न साधन और न ही अवसर कि वे अध्यात्म विज्ञान का गहराई से अध्ययन कर सकें, लेकिन फिर भी वे परिणाम चाहते हैं और विज्ञान के द्वारा निकाले गए निष्कर्षों को अपनी क्रियाओं का आधार बनाने के लिए तैयार हैं—बिना उन प्रक्रियाओं से गुजरे, जिनसे ये निष्कर्ष निकाले गए हैं।आशा करता हूँ कि पाठक विश्वास एवं श्रद्धा पर दिए मौलिक वक्तव्यों को भी उसी गंभीरता से लेंगे, जैसे वे एक विद्युतीय क्रिया के सिद्धांत से संबंधित वक्तव्यों को लेते, यदि वे मार्कोनी या एडिसन द्वारा प्रवर्तित किए गए होते और विश्वास के ऊपर दिए वक्तव्यों को गंभीरता से लेते हुए वे बिना किसी भय या हिचकिचाहट के उन पर कार्य करते हुए उनका सत्य प्रमाणित करेंगे। प्रत्येक स्त्रा् या पुरुष, जो ऐसा करेगा, निश्चित रूप से धनवान् हो जाएगा; क्योंकि यहाँ लागू किया गया विज्ञान बिल्कुल सटीक है और इसका असफल होना असंभव है। हालाँकि उन लोगों के लाभ के लिए, जो आध्यात्मिक सिद्धांतों की जाँच-पड़ताल करना चाहते हैं, ताकि वे विश्वास के प्रति एक तर्कसंगत आधार प्राप्त कर सकें, मैं कुछ उदाहरण प्रस्तुत करता हूँ।