Ir al contenido
eBook Charts
ES
Mahan Banne Ka Vigyan

Mahan Banne Ka Vigyan

Wallace D. Wattles

0,99 €

Comprar en Amazon Ver en Apple Books

¿Lo prefieres en papel? Todos los formatos en Amazon →

Precio en Apple Books. En Amazon puede ser otro.

¿Lees mucho? Prueba Kindle+ * · Comparar suscripciones

Publicado
Géneros
AutoayudaSalud, mente y cuerpo

Descripción

प्रत्येक व्यक्ति के अंदर शक्ति का एक सिद्धांत होता है। इस सिद्धांत के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग एवं मार्गदर्शन के द्वारा मनुष्य स्वयं अपनी आंतरिक शक्ति का विकास कर सकता है। मनुष्य में एक अंतर्निहित शक्ति होती है, जिसकी सहायता से वह जिस दिशा में चाहे, प्रगति कर सकता है और उसकी प्रगति की संभावनाओं की कोई सीमा भी दिखाई नहीं देती। अभी तक कोई मनुष्य किसी एक क्षेत्र में इतना महान् नहीं बन पाया है कि किसी और के उससे अधिक महान् बनने की संभावना न हो। यह संभावना उस मूल तत्त्व में है, जिससे मनुष्य बना हुआ है। प्रतिभा वह सर्वज्ञता है, जो मनुष्य के अंदर प्रवाहित होती रहती है।प्रतिभा योग्यता से बढ़कर होती है। योग्यता तो सिर्फ किसी एक क्षेत्र में विशेष कार्य करने की क्षमता हो सकती है, जो अन्य क्षेत्रों के अनुपात में इस क्षेत्र में अधिक हो; किंतु प्रतिभा आत्मा के कर्मों में, मनुष्य और भगवान् के मिलन के समान होती है। महान् व्यक्ति हमेशा अपने कर्मों से अधिक महान् होते हैं। वे एक ऐसी संचित शक्ति के संपर्क में होते हैं, जो असीमित होती है। हम नहीं जानते कि मनुष्य की मानसिक शक्ति की सीमा कहाँ है; हम यह भी नहीं जानते कि ऐसी कोई सीमा है भी या नहीं।