Ir para o conteúdo
eBook Charts
BR
Saki Ki Paanch Superhit Kahaniyan

Saki Ki Paanch Superhit Kahaniyan

Saki

R$ 4,90

Comprar na Amazon Ver no Apple Books

Prefere em papel? Todos os formatos na Amazon →

Preço no Apple Books. Na Amazon pode ser diferente.

Publicado
Gêneros
ContosFicção e literatura

Descrição

यह एक गरम दुपहरी थी और रेल के डिब्बे में उमस भरी हुई थी; अगला स्टेशन टेंपलकोंब आने में अभी एक घंटा बाकी था। डिब्बे में एक छोटी लड़की थी और एक उससे छोटी लड़की थी, और एक छोटा लड़का था। उन बच्चों की चाची एक कोनेवाली सीट पर बैठी थी और सामने की तरफ कोने की सीट पर एक कुँआरा लड़का बैठा था, जो उनके लिए एक अजनबी था, लेकिन असल में तो उन छोटी लड़कियों और उस छोटे लड़के ने डिब्बे के अंदर ज़बरदस्त कब्ज़ा जमाया हुआ था। चाची और बच्चों में बीच-बीच में कुछ बातचीत हो जाती थी, जिसमें बच्चों का ध्यान अधिकतर एक मक्खी की ओर दिलाया जाता जो बाहर जाने का नाम नहीं ले रही थी। चाची की अधिकतर टिप्पणी ‘नहीं’ से शुरू होती और लगभग सभी बच्चों की बातचीत की शुरुआत ‘क्यों?’ से होती थी। कुँआरा लड़का कुछ भी जोर से नहीं बोला।