Naar de inhoud
eBook Charts
BE
Thomas Hardy Ki Paanch Superhit Kahaniyan

Thomas Hardy Ki Paanch Superhit Kahaniyan

Thomas Hardy

0,99 €

Kopen bij Amazon Bekijk in Apple Books

Liever op papier? Alle uitvoeringen bij Amazon →

Prijs in Apple Books. Bij Amazon kan die afwijken.

Verschenen
Genres
Korte verhalenFictie en literatuur

Beschrijving

यह उस बड़े गृह युद्ध के समय की बात है, अगर मैं एक निष्ठावान् प्रजा की तरह इसे महान् विद्रोही क्लेरेंडन की तरह न कहूँ। मैं कहूँगा कि हमारे इतिहास के उस दुःखद समय में, कि किसी एक वर्ष को शरद् ऋतु के आगमन होने के समय में सात हजार फीट से ज्यादा और तोप वो सात टुकड़ों के साथ संसदीय सेवाएँ शेरटन महल के सामने बैठीं। जैसा कि हम सब जानते हैं, उस महल पर उस सदी में सेवेरन के एक एर्ल्स का अधिकार था और उसकी सहायता के लिए एक अभिजात मारक्विस को नियुक्त किया गया, जिसने इन भागों में राजा की सेना की कमान सँभाली। उस एर्ल और उनके बड़े पुत्र युवा लॉर्ड बेक्सबाई इस समय राजा के लिए सेना बनाने के लिए किसी और स्थान पर थे। लेकिन जब घेरा डालनेवाले महल में आए तो वहाँ पुत्र की गोरी पत्नी लेडी बेक्सबाई अपने नौकरों, अपने पति के कुछ मित्रों व रिश्तेदारों के साथ वहाँ मौजूद थी और उनकी मोरचाबंदी इतनी अच्छी व पर्याप्त मात्रा में थी कि उन्होंने मान लिया कि खतरे की कोई बात नहीं है।