Skip to content
eBook Charts
AU
The Prophet Hindi (Hindi Edition)

The Prophet Hindi (Hindi Edition)

Kahlil Gibran

$1.99

Buy on Amazon View on Apple Books

Prefer it in print? See every format on Amazon →

Price on Apple Books. Amazon’s price may differ.

Read a lot? Try Kindle+ * · Compare subscriptions

Published
Genres
IslamReligion & Spirituality

Description

चयनित और प्रिय अलमुस्तफा, जिनके दिन का आरंभ हो चुका था, ने अपने उस जहाज का ऑरफलेज नगर में बारह वर्षों तक इंतजार किया था, जिसे वापस आकर उन्हें उनके उस द्वीप में वापिस ले जाना था, जहाँ उनका जन्म हुआ था।

और बारहवें वर्ष में, आइलूल के सातवें दिन, जो कटाई का महीना होता है, वे नगर की दीवार का सहारा लिये बिना ही पहाड़ी पर चढ़ गए और समुद्र की ओर देखा; और उन्होंने देखा कि उनका जहाज धुंध के साथ आ रहा था।

तभी हृदय का द्वार तेजी से खुल गया और उनकी खुशी समुद्र के ऊपर उड़ गई। और उन्होंने अपनी आँखें बंद कीं और अपनी आत्मा की शांति में प्रार्थना की।

लेकिन वे जैसे ही पहाड़ी से उतरे, उन्हें अचानक दुःख महसूस हुआ और उन्होंने अपने में सोचा—मुझे शांति कैसे मिलेगी और वह भी दुःख के बिना? नहीं, आत्मा पर कोई आघात लिए बिना ही में इस शहर को छोड़ूँगा।

दुःख के वे दिन लंबे थे, जो मैंने इन दीवारों के बीच गुजारे हैं; और अकेलेपन की रातें भी लंबी थीं; और कौन अपने दुःख और अकेलेपन को बिना पछतावे के छोड़ सकता है